LPG Cylinder Price 18 November 2026: आम आदमी के लिए राहत की खबर है। हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा करती हैं। आज यानी 18 नवंबर को भी सरकारी कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की घोषणा कर दी है और आम घरेलू ग्राहकों के लिए राहत की बात है कि नवंबर में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 नवंबर से बढ़ चुके हैं। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के खर्च पर पड़ सकता है।
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.
चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं
बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक: घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।