LPG Price 17 November 2026: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट जारी हो गए है।आज भी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, महीने की शुरुआत में ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ाए जा चुके हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय टैक्स, परिवहन खर्च और अन्य शुल्कों के कारण गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
कौन तय करता है गैस सिलेंडर की कीमतें?
भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय की जाती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं। गैस सिलेंडर की कीमतें तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति, कच्चे तेल और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स जैसी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखा जाता है।
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.
चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं