देश में सोना लगातार सस्ता हो रहा है। 17 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 136940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 900 रुपये टूटा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,856.52 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह सोने का वैश्विक भाव 4.5 प्रतिशत नीचे आया।
अमेरिका में दिसंबर में बेंचमार्क ब्याज दरें बढ़ना अब लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा हुआ तो सोने की कीमत और नीचे आ सकती है। इस बीच इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता का अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत 6,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 136940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 125540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 125390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 136790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 136790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 125390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 136790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 125390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। 17 नवंबर की सुबह चांदी 189900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5000 रुपये नीचे आई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 47.05 डॉलर प्रति औंस है।