Gold Price : सोने के भाव पर Goldman Sachs ने कह दी ये बड़ी बात, निवेश के फैसले से पहले इसका रखे ध्यान

Gold Price :गोल्डमैन सैक्स ने अपने हालिया नोट में लिखा है कि पिछले इतिहास को देखते हुए सोने की चाल 2027 में काफी हद तक 2022 जैसी ही रह सकती है। बढ़ती ब्याज दर की वजह से निजी निवेशकों की मांग पर दबाव पड़ेगा,लेकिन केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी कीमतों को और अधिक गिरने से बचा लेंगी

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 9:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price : गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 के अंत तक केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के दम पर सोने की कीमतें वापस उछलकर 4,650 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं

Gold Price : ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल रही हैं। गोल्डमैन सैक्स का मानना ​​है कि सोने को इन उच्च स्तरों को फिर से हासिल करने में अभी दो साल और लग सकते हैं। 16 नवंबर को जारी एक नोट में लीना थॉमस की लीडर शिप में गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्टों ने लिखा है कि उन्हें निकट भविष्य में सोने की कीमतों में और कमजोरी आने और उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है। फेडरल रिजर्व अपनी मौद्रिक नीति को सख्त कर रहा है,जिसका सोने पर निगेटिव असर पड़ रहा है,क्योंकि सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता है।

पश्चिमी देशों में फिर से बढ़ेगी ETF की मांग

गोल्डमैन सैक्स के नोट में आगे कहा गया है कि जैसे ही फेड (Fed) दरों में कटौती शुरू करेगा,उम्मीद है कि पश्चिमी देशों में ETF की मांग फिर से बढ़ेगी। इससे सोने की कीमतों में और तेजी आएगी और 2028 के अंत तक यह 5,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इस नोट में यह भी कहा गया है कि अगर मैक्रो-पॉलिसी हेज (macro-policy hedge) के लिए मांग वापस आती है तो कीमतों में और भी ज्यादा तेजी आ सकती है।


सोने की चाल पर एक नजर

बताते चलें कि इस साल जनवरी के अंत में सोने की कीमत लगभग 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। तब से इसमें 30% से ज्यादा की गिरावट आई है। हाल ही में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमत 4,000 डॉलर के स्तर से भी नीचे आ गई।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में लगभग 11% की गिरावट आई है। यह पिछले एक दशक से भी अधिक समय में सोने के लिए सबसे खराब सालाना प्रदर्शन साबित हो सकता है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बूम,बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों के और बढ़ने की उम्मीदों के चलते सोने की मांग कम हो गई है।

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से मिलेगा सपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स के इस नोट में आगे कहा गया है कि गोल्डमैन सैक्स ने अपने हालिया नोट में लिखा है कि पिछले इतिहास को देखते हुए सोने की चाल 2027 में काफी हद तक 2022 जैसी ही रह सकती है। बढ़ती ब्याज दर की वजह से निजी निवेशकों की मांग पर दबाव पड़ेगा,लेकिन केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी कीमतों को और अधिक गिरने से बचा लेंगी

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 के अंत तक केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के दम पर सोने की कीमतें वापस उछलकर 4,650 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस बार दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। साथ ही, बाजार को इस बात का भी डर है कि महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहने के कारण,ब्याज दरें बढ़ाने का यह दौर काफी लंबे समय तक चल सकता है।

 

Gold Price Today: सोने में गिरावट पर नहीं लग रहा ब्रेक, 10 बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट हुआ और सस्ता

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।