देश में सोना और सस्ता हो गया है। ज्यादातर शहरों में भाव में 19 नवंबर को भी गिरावट है। गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 133400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में कीमत 133250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में लगातार सातवें दिन गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 2,800 रुपये टूटा। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली के बीच कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,745.56 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 133400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 122290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 122140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 133250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 133250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 122140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 133250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इस बीच वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष 2026-27 में घटकर 40 अरब डॉलर पर आ सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात करीब 72 अरब डॉलर रहा था। मई में आयात शुल्क बढ़ाए जाने से इस साल सोने के आयात में कुछ कमी आई है। इससे व्यापार घाटे को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है। सरकार ने गैर-जरूरी आयात पर अंकुश लगाने के लिए मई में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान देश में सोने का आयात करीब 40 प्रतिशत घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह लगभग 41.24 अरब डॉलर था।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बनी हुई है। 19 नवंबर की सुबह चांदी 184900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5000 रुपये नीचे आई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 45.61 डॉलर प्रति औंस है।