Get App

Silver price Today: चांदी का भाव और फिसला, खुलते ही ₹9,000 टूटा, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में जानें 1 किलो का भाव

Silver price Today: MCX दिसंबर वायदा भाव लगभग 8,182 रुपये यानी 5.17% गिरकर करीब ₹1,49,287 प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,60,734 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 10:03 AM
Silver price Today: चांदी का भाव और फिसला, खुलते ही ₹9,000 टूटा, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में जानें 1 किलो का भाव
चांदी की गिरावट ज्यादा तेज रही है। 29 जनवरी 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचने के बाद अब यह 45 डॉलर के आसपास आ गई है।

Silver price Today: चांदी की कीमत और नीचे आ चुकी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। वहीं भारतीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान MCX दिसंबर वायदा भाव लगभग 9,000 रुपये यानी 5.17% गिरकर करीब ₹1,49,000 प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,60,734 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

इधर अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदों के बीच, चांदी की हाजिर कीमतें भी गिरकर 42 डॉलर प्रति औंस के स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

चांदी अपने शिखर से 60% से ज्यादा टूटी

चांदी की गिरावट ज्यादा तेज रही है। 29 जनवरी 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचने के बाद अब यह 45 डॉलर के आसपास आ गई है। यानी अपने शिखर से 60% से ज्यादा टूट चुकी है। औद्योगिक मांग में कमजोरी और निवेशकों की बिकवाली ने भी चांदी पर दबाव बढ़ाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें