Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में गुरुवार को सोना ₹1,300 सस्ता होकर ₹1,34,500 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹2,500 गिरकर ₹1,62,000 प्रति किलो रह गई। दोनों कीमती धातुओं पर डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता का असर दिख रहा है।
