Get App

PUC Certificate: गाड़ी के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नियम बदले, अब 3 महीने में कराना होगा रिन्यू

PUC Certificate: गाड़ी मालिकों के लिए PUC सर्टिफिकेट बनवाना और रिन्यू कराना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। सरकार ने BS-I से BS-IV तक की गाड़ियों की वैलिडिटी घटा दी है। BS-VI गाड़ियों के लिए भी उम्र और इस्तेमाल के आधार पर नए नियम लागू किए हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 5:56 PM
PUC Certificate: गाड़ी के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नियम बदले, अब 3 महीने में कराना होगा रिन्यू
नए नियम मौजूदा PUC सर्टिफिकेट पर तुरंत लागू नहीं होंगे।

PUC Certificate: गाड़ी चलाने वालों के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट से जुड़े नियम बदल गए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी घटा दी है। नए नियमों के तहत BS-I, BS-II और BS-III इंजन वाली गाड़ियों का प्रदूषण सर्टिफिकेट अब 6 महीने के बजाय सिर्फ 3 महीने के लिए वैलिड होगा। यानी इन गाड़ियों के मालिकों को अब हर तीन महीने में PUC रिन्यू कराना पड़ेगा।

वहीं, BS-IV गाड़ियों के लिए भी वैलिडिटी 12 महीने से घटाकर 6 महीने कर दी गई है। ये बदलाव Central Motor Vehicles (Sixteenth Amendment) Rules, 2026 के तहत किए गए हैं। मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को इसकी अधिसूचना जारी की है।

BS-VI गाड़ियों के लिए उम्र के हिसाब से नियम

नए नियमों में BS-VI गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इसमें गाड़ी की उम्र और उसके इस्तेमाल के आधार पर PUC की वैलिडिटी तय होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें