सोने की कीमत और नीचे आ चुकी है। 20 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में लगातार 8वें दिन गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 1,300 रुपये टूटा। इसकी वजह रही मजबूत रुपया और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की बढ़ती आशंका। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस पर है।
