Get App

Stocks to Watch: 20 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: 20 नवंबर को शेयर बाजार में 9 कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की करीबी नजर रहेगी। कहीं ₹846 करोड़ का प्रोजेक्ट रद्द हुआ है, तो कहीं ₹419 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कुछ कंपनियां निवेश और विस्तार की तैयारी में हैं। वहीं, एक कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी की जांच भी चर्चा में है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 10:05 PM
Stocks to Watch: 20 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड से ₹419.47 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Stocks to Watch: शुक्रवार 20 नवंबर को 9 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इनसे जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। कहीं नए ज्वाइंट वेंचर और निवेश की तैयारी है, तो कहीं बड़े प्रोजेक्ट रद्द होने और सरकारी जांच की खबर है।

Voltas

टाटा ग्रुप की एयर कंडीशनर कंपनी Voltas ने Atomberg Innovation के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां भारत में रूम AC कंप्रेसर और संबंधित पार्ट्स का निर्माण और बिक्री करेंगी। इस JV में दोनों की 50-50% हिस्सेदारी होगी, जबकि बोर्ड में Voltas चार और Atomberg एक डायरेक्टर नियुक्त कर सकेगी।

One 97 Communications

सब समाचार

+ और भी पढ़ें