IT Stocks : ग्लोबल मार्केट में AI शेयरों का बुलबुला फूटा, 1% से ज्यादा उछला निफ्टी का IT इंडेक्स

IT Stocks : शुक्रवार को निफ्टी IT इंडेक्स में उछाल देखने को मिला है। इसके चलते TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक और इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और कोफोर्ज जैसे मिडकैप IT शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में कमजोरी है और ग्लोबल मार्केट में AI शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 10:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IT Stocks : यह तेजी केवल लार्ज-कैप शेयरों तक ही सीमित नहीं है। कई मिड-कैप IT कंपनियों ने इससे कहीं अधिक मजबूत बढ़त दर्ज की है। BSE पर टॉप 10 मिडकैप गेनर्स में 6 IT कंपनियां शामिल हैं

IT Stocks : शुक्रवार को भारतीय IT शेयरों में तेजी देखने को रही है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली आई है और घरेलू बाजार के भी ज्यादातर सेक्टरों में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है । निफ्टी 50 में TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। वहीं,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश को लेकर बनी चिंताओं का असर अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर लगातार बना हुआ है।

सुबह लगभग 9:45 बजे,निफ्टी IT इंडेक्स 1.3 प्रतिशत बढ़कर 31,310.7 पर दिख रहा था। यह NSE पर आज सबसे मजबूत सेक्टर दिख रहा है। इसके विपरीत,सेंसेक्स 108.9 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 82,912.8 पर आ था। जबकि निफ्टी 33.2 अंक गिरकर 25,481.1 पर ट्रेड कर रहा था।

बाजार में चौतरफा बिकवाली के दबाव के बीच IT शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.11 प्रतिशत गिर गया है,वहीं निफ्टी एनर्जी और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.02-1.02 प्रतिशत की गिरावट आई है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.80 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।


TCS, टेक महिंद्रा और HCL टेक निफ्टी के टॉप गेनरों में शामिल

TCS, टेक महिंद्रा और HCL टेक निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल हैं। बेंचमार्क इंडेक्सों में कमजोरी के बावजूद लार्ज-कैप IT शेयरों में तेजी आई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 1.53 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 2,378.60 रुपये पर पहुंच गया, जिससे यह निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले टॉप 5 शेयरों में से एक बन गया।

टेक महिंद्रा 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,739.10 रुपये पर पहुंच गया, जबकि HCL टेक्नोलॉजीज 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,344.60 रुपये पर आ गया है। इन्फोसिस 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,097 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह, निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाली टॉप 10 कंपनियों में चार बड़ी IT कंपनियां शामिल हैं।

मिडकैप IT शेयरों में भी तेजी, LT टेक्नोलॉजी और पर्सिस्टेंट 3% उछले

यह तेजी केवल लार्ज-कैप शेयरों तक ही सीमित नहीं है। कई मिड-कैप IT कंपनियों ने इससे कहीं अधिक मजबूत बढ़त दर्ज की है। BSE पर टॉप 10 मिडकैप गेनर्स (सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों) में 6 IT कंपनियां शामिल हैं। LT टेक्नोलॉजी सर्विसेज और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में लगभग 3-3 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि कोफोर्ज (Coforge) 2.8 प्रतिशत चढ़ा है। एमफैसिस (Mphasis) 2.1 प्रतिशत ऊपर है। इसके बाद टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) में 1.4 प्रतिशत और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) में 1.3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है।

एंथ्रोपिक की मजबूत लिस्टिंग से भी एआई शेयरों में नहीं आया जोश

एंथ्रोपिक (Anthropic) के रिकॉर्ड तोड़ IPO को लेकर बाजार की निराशाजनक प्रतिक्रिया के बाद ग्लोबल बाजार में टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयरों पर भारी दबाव देखने को मिला है। इसके बावजूद भारतीय IT शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

गुरुवार को नैस्डैक कंपोजिट 2.25 प्रतिशत गिरकर 23,879.2 पर आ गया, जबकि S&P 500 में 2.02 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,175.83 पर बंद हुआ। इसमें लगातार छठे सत्र में भी गिरावट दर्ज की गई।

क्लाउड AI चैटबॉट बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने दुनिया के सबसे बड़े IPO के ज़रिए 81.31 अरब डॉलर जुटाए है। बाजार में लिस्ट होने पर इसके शेयर ऑफर प्राइस से 38.6 प्रतिशत तक उछल गए, लेकिन बाद में बढ़त कुछ कम हो गई और ये 17.1 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मजबूत लिस्टिंग के बावजूद यह IPO AI निवेश में भरोसा बहाल करने में नाकाम रहा। निवेशक अभी भी टेक्नोलॉजी कंपनियों के वैल्यूएशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए जा रहे भारी खर्च की टिकाऊपन को लेकर आशंकित हैं। इसके चलते उनका रुझान परंपरागत आईटी शेयरों की तरफ बढ़ा है। इसका फायदा भारतीय आईटी कंपनियों को मिल रहा है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।