Stock Market Fall: बाजार में गिरावट की दस्तक, सेंसेक्स 618 अंक तक लुढ़का; निवेशकों ने गंवाए ₹3.33 लाख करोड़

Stock Market Fall: गुरुवार को सेंसेक्स 989.94 अंक चढ़कर 83,021.75 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 286.35 अंक चढ़कर 25,514.30 पर बंद हुआ था। रुपया गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत बना रहा और 9 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 9:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार, 19 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 513.14 लाख करोड़ रुपये था।

भारतीय शेयर बाजारों में 20 नवंबर को गिरावट है। खुलने के कुछ पलों बाद ही सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 618 अंक तक लुढ़ककर 82,403.27 के लो तक गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.33 लाख करोड़ रुपये घट गया। निफ्टी भी पिछले क्लोजिंग प्राइस से 169 अंक तक टूटकर 25,345.20 के लो तक गया।

गुरुवार, 19 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 513.14 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट खुलने पर यह 509.81 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 3.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी।

एक दिन पहले कैसी रही थी चाल


गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में अच्छी तेजी रही थी। सेंसेक्स 989.94 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़कर 83,021.75 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 286.35 अंक या 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,514.30 पर बंद हुआ था। BSE स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.74 प्रतिशत और मिडकैप 0.46 प्रतिशत चढ़ा था।

Stocks To Watch: 20 नवंबर को Voltas, Paytm, Dilip Buildcon समेत इन शेयरों पर नजर, बड़ी उठापटक के आसार

रुपये का हाल

20 नवंबर को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 93.15 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत बना रहा और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 9 पैसे की बढ़त के साथ 93.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश के चलते रुपये को सपोर्ट मिला।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।