Market cues : टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी दे रहा तेजी के संकेत,लेकिन मौजूदा स्तरों पर नई लॉन्ग पोजीशन लेते समय सावधान रहने की जरूरत
Trade Setup for Today : आगे चलकर अगर निफ्टी लगातार 25,500 के ऊपर ट्रेड करता है तो यह निकट भविष्य में 25,650 और 25,800 के स्तर तक और ऊपर जाने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि,अगर कंसोलिडेशन या प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिलती है तो 25,400 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 3.8 प्रतिशत बढ़कर 16.11 पर पहुंच गया है। बाजार में जारी तेजी के बावजूद यह ऊंचे स्तर पर बना हुआ है
Trade setup for today : 19 नवंबर को निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह इस साल फरवरी के बाद पहली बार 25,500 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी तेजी का ही है। डेली RSI मौजूदा तेजी के दौर में एक अच्छे मोमेंटम का संकेत दे रहा है। आगे चलकर अगर निफ्टी लगातार 25,500 के ऊपर ट्रेड करता है तो यह निकट भविष्य में 25,650 और 25,800 के स्तर तक और ऊपर जाने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि,अगर कंसोलिडेशन या प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिलती है तो 25,400 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (25,514) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,534, 25,631 और 25,787
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,221, 25,125 और 24,968
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी ने कल डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई। इसने एक ही ट्रेडिंग सेशन में पिछले छह सेशन की रेंज-बाउंड कैंडल्स को पूरी तरह से कवर कर लिया जो मजबूत खरीदारी और बुलिश मोमेंटम को दिखाता है। इंडेक्स अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि 50-डे EMA, 200-डे के EMA के करीब पहुंच रहा है, जिससे 'गोल्डन क्रॉसओवर' की संभावना बढ़ गई है।
RSI बढ़कर 75.57 पर पहुंच गया और अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर बना रहा, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है। पिछले सेशन में स्थिर रहने के बाद MACD ऊपर की ओर बढ़ा,हालांकि हरे हिस्टोग्राम बार लगातार आठवें सेशन में भी छोटे होते रहे। कुल मिलाकर तकनीकी सेटअप तेजी (bullish) का संकेत दे रहा है, लेकिन MACD हिस्टोग्राम में लगातार आ रही कमी को देखते हुए निकट अवधि के मोमेंटम को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
बैंक निफ्टी (57,774) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 63,117, 63,380 और 63,804
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 62,268, 62,005 और 61,580
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 63,635, 65,086
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,836, 59,456
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
गुरुवार को बैंक निफ्टी ने बेंचमार्क निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। यह पहली बार 63,000 के स्तर को पार करते हुए एक नए मुकाम पर पहुंच गया और इसमें 1.65 प्रतिशत की तेजी आई,साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी नजर आई। बैंकिंग इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लांग बुलिश कैंडल बनाई और अपने 'हायर हाई-हायर लो' स्ट्रक्चर को बनाए रखा जो लगातार बनी हुई खरीदारी की रुचि को दिखाता है। यह अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना हुआ है, जो पॉजिटिव रुझान को और मजबूत करता है। हालांकि, RSI बढ़कर 79.73 पर पहुंच गया है और 'ओवरबॉट ज़ोन' में प्रवेश कर गया है। जबकि MACD ने अपनी ऊपर की ओर की चाल बनाए रखी है।
हालांकि,हरे रंग की MACD हिस्टोग्राम बार लगातार पांचवें सत्र में भी छोटी होती रहीं जो मोमेंटम में कुछ नरमी का संकेत देती हैं। कुल मिलाकर,बड़ा तकनीकी ढांचा अभी भी तेजी का संकेत दे रहा है,लेकिन मौजूदा स्तरों पर नई 'लॉन्ग' पोजीशन लेते समय ट्रेडर्स को सावधानी बरतनी चाहिए।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
19 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार आठवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 7,411 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 1,356 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 3.8 प्रतिशत बढ़कर 16.11 पर पहुंच गया है। बाजार में जारी तेजी के बावजूद यह ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। इससे पता चलता है कि निवेशकों को आने वाले हफ्तों में ज्यादा उतार-चढ़ाव (volatility) की उम्मीद है और इक्विटी बाजार में तेजी जारी रहने के बावजूद वे सतर्क बने हुए हैं।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 19 नवंबर को बढ़कर 1.34 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।