Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 19 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार आठवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 7,411 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 1,356 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 8:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : डॉलर इंडेक्स लगातार चौथे सप्ताह बढ़त की ओर जाता दिख रहा है। एन्थ्रोपिक पीबीसी के आईपीओ से जुड़ी मांग ने इस करेंसी को और मजबूती दी है

Market news : GIFT निफ्टी से मिल रहे संकेतों को देखते हुए लगता है कि भारतीय बाजारों की कमजोर शुरुआत हो सकती है। इससे पहले कल के सत्र में ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों की अगुवाई में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई थी। वहीं, टेक शेयरों में बिकवाली के चलते ग्लोबल इक्विटी और अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई देखने को मिली है।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


19 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 25,500 के स्तर के पार पहुंच गया। आईटी (IT) शेयरों को छोड़कर बाकी ज्यादातर सेक्टरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 989.94 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,021.75 पर और निफ्टी 286.35 अंक या 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,514.30 पर बंद हुआ।

एशियाई मुद्राओं में बढ़त

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का कारोबार मिला-जुला नजर आ रहा है। इनमें से ज़्यादातर एशियाई मुद्राओं में गिरावट दिख रही है। फिलीपीन पेसो का प्रदर्शन सबसे खराब नजर आ रहा है। इसमें 0.31% की गिरावट आई है। इसके बाद ताइवान डॉलर में 0.27% की गिरावट दर्ज की गई है। चीनी रेनमिनबी 0.18% कमज़ोर हुई है। जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन और इंडोनेशियाई रुपिया में 0.15% और 0.12% की गिरावट आई है। मलेशियाई रिंगित में 0.03% की मामूली गिरावट दिख रही है।

दूसरी तरफ जापानी येन में 0.19% की बढ़त हुई है और यह इस रीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनकर उभरी है,जबकि थाई बाहत और सिंगापुर डॉलर में 0.06% और 0.04% की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

विदेशी निवेशकों का रुख

19 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार आठवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 7,411 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 1,356 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

US बॉन्ड यील्ड

एशियाई कारोबार की शुरुआत में अमेरिका का 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड गिरकर 5.016% के एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। इस हफ्ते इसमें 10 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है। 10-ईयर और 2-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड के यील्ड में 2-2 बेसिस पॉइंट्स की कमी आई है,जिससे ये 5.02% और 4.74% पर आ गए हैं।

डॉलर इंडेक्स

डॉलर लगातार चौथे सप्ताह बढ़त की ओर जाता दिख रहा है। 'एन्थ्रोपिक पीबीसी' (Anthropic PBC) के आईपीओ से जुड़ी मांग ने इस करेंसी को और मजबूती दी है। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के ऊंचे स्तर पर बने रहने से भी डॉलर को सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल यह 103.88 के लेवल पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजारों में कोहराम

AI बबल फटने के डर से अमेरिकी बाजारों में कोहराम मच गया है। डाओ 1100 प्वाइंट टूटकर 50000 के नीचे फिसलता दिखा है। इसने 4 दिन में 3250 प्वाइंट का गोता लगाया है। S&P 500 और Nasdaq 2% टूटे हैं। Anthropic की अच्छी लिस्टिंग भी जोश नहीं भर पाई है।

कोस्पी-निक्केई 4-4% टूटे

US में चिप शेयरों में भारी बिकवाली से एशियाई बाजारों में भी हाहाकार मच गया है। कोस्पी-निक्केई 4-4% नीचे है। ताइवान में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। खराब ग्लोबल संकतों का हमारे ऊपर भी असर है। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट की गिरावट दिख रही है। हालांकि FIIs की खरीदारी जारी है। इनकी तरफ से करीब 7500 करोड़ की कैश बाइंग हुई है। कच्चा तेल 93 डॉलर के पास है।

सोने और चांदी में बड़ा भूचाल

मजबूत डॉलर इंडेक्स से सोने-चांदी में गिरावट जारी है। कल सोना फिर करीब 1.5 फीसदी टूटा और 3600 डॉलर के नीचे फिसल गया। कॉमैक्स चांदी भी 5% टूटकर 45 डॉलर के नीचे आ गई है। कॉपर और जिंक में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

Anthropic की धमाकेदार एंट्री

Anthropic की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कल यह 34% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुआ है। $83 प्रति शेयर के मुकाबले $111.50 पर लिस्ट हुआ है। इसकी वैल्युएशन 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई। यह दुनिया की TOP 10 वैल्युएबल कंपनियों में शामिल हो गई है।

Spicejet के उड़ानों की होगी अतिरिक्त निगरानी

Spicejet की सभी उड़ानों की अतिरिक्त निगरानी होगी। DGCA ने शेड्यूल और सेफ्टी ओवरसाइट के लिए नया सिस्टम तैयार किया है। कंपनी से ऑपरेशनल खामियों को लेकर 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

 

 

Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर शुरुआत के संकेत, एशिया बाजार धड़ाम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।