Silver price Today: चांदी की कीमत और नीचे आ चुकी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। वहीं भारतीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान MCX दिसंबर वायदा भाव लगभग 9,000 रुपये यानी 5.17% गिरकर करीब ₹1,49,000 प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,60,734 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इधर अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदों के बीच, चांदी की हाजिर कीमतें भी गिरकर 42 डॉलर प्रति औंस के स्तर के करीब पहुंच गई हैं।
चांदी अपने शिखर से 60% से ज्यादा टूटी
चांदी की गिरावट ज्यादा तेज रही है। 29 जनवरी 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचने के बाद अब यह 45 डॉलर के आसपास आ गई है। यानी अपने शिखर से 60% से ज्यादा टूट चुकी है। औद्योगिक मांग में कमजोरी और निवेशकों की बिकवाली ने भी चांदी पर दबाव बढ़ाया है।
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 19 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है
XM.com के एशिया-पैसिफिक जोन के चीफ स्ट्रेटेजिस्ट पीटर मैकगायर (Peter McGuire) का कहना है कि आने वाले हफ्तों में चांदी की कीमतें 40 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिरकर 30 डॉलर के ऊपरी दायरे तक आ सकती हैं। इस करेक्शन के बादा 2027 की दूसरी तिमाही में चांदी में खरीदारी का सबसे अच्छा मौका होगा। उनका मानना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने,बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर पर रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते,नीयर टर्म में सोने-चांदी में कमजोरी बनी रह सकती है।
पीटर मैकगायर का मानना है कि चांदी में अभी और नरमी की गुंजाइश है। यह अपने मौजूदा स्तरों से और नीचे जा सकती है। उनका मानना है कि कमोडिटी बाजार दबाव में बना हुआ है और निवेशक लगातार अपनी पोजीशन काट रहे हैं।
सिल्वर इंस्टीट्यूट के प्रेसीडेंट और सीईओ माइकल डिरीएंजो ने कहा है कि हाल के हाई से चांदी में लगभग 50% की गिरावट आने के बावजूद, इसके लॉन्ग टर्म फंडामेंटल कमजोर नहीं हुए हैं। बाजार में अब इसकी कीमतों का एक नया लो (प्राइस फ्लोर) तय हो गया है। उनका मानना है कि सिल्वर की कीमतों पर शॉर्ट टर्म दबाव के बावजूद सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर से आने वाली मांग चांदी की खपत को सपोर्ट देती रहेगी।
इससे पहले,चांदी की कीमत में भारी गिरावट आने से ठीक पहले,केवल तीन महीनों में यह लगभग 50 डॉलर प्रति औंस से उछलकर 120 डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि वह तेजी शायद कुछ ज्यादा ही थी। लेकिन डिरीएंजो का मानना है कि चांदी की मांग का मूल आधार अभी भी मजबूत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाजार के फंडामेंटल बेहद मजबूत हैं और उन्हें लगता है कि चांदी के लिए कीमतों का एक नया निचला स्तर तय हो गया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।