प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी मुख्यालय से मिली पुष्टि के मुताबिक, जांच एजेंसी ने उन्हें Vuenow ग्रुप की कंपनियों से प्राप्त फंड और उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बुलाया है। Vuenow ग्रुप की कंपनियां कथित तौर पर पोंजी स्कीम चलाने के मामले में ईडी की जांच के दायरे में हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि Vuenow ग्रुप की कंपनियों से सतनाम सिंह संधू को जो फंड मिले, उन लेन-देन की प्रकृति क्या थी और उनका उद्देश्य क्या था। इसके लिए सांसद को पूछताछ में शामिल होने के लिए समन भेजा गया है।
