Get App

IMD Weather Update: 21 नवंबर को कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से 21 नवंबर को देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा भी छा सकता है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 8:08 PM
IMD Weather Update: 21 नवंबर को कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी
बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

IMD Weather Update: मौसम में बदलाव के बीच चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को देश के कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, कई इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में मौसम के बदले मिजाज का असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कल कहां-कहां पर खराब होगा मौसम

किन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने, जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना है। मछुआरों को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में छाया कोहरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें