Get App

Reliance Share Price: प्रमोटर ने ₹57 करोड़ के शेयर खरीदे, एक महीने में 14% चढ़ा स्टॉक

Reliance Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमोटर ग्रुप ने कंपनी के 4.26 लाख शेयर खरीदने पर ₹57.15 करोड़ खर्च किए हैं। इस खरीदारी के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़ गई है। दूसरी ओर, शेयर एक महीने में 14 प्रतिशत चढ़ चुका है। JPMorgan ने भी ₹1,675 का टारगेट दिया है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 9:03 PM
Reliance Share Price: प्रमोटर ने ₹57 करोड़ के शेयर खरीदे, एक महीने में 14% चढ़ा स्टॉक
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने 19 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी।

Reliance Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में प्रमोटर ग्रुप का भरोसा बढ़ता दिख रहा है। प्रमोटर ग्रुप की दो कंपनियों ने ओपन मार्केट से करीब 4.26 लाख शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों की कुल कीमत ₹57.15 करोड़ है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने यह खरीदारी 16 नवंबर को की।

प्रमोटर ग्रुप ने खरीदे 4.26 लाख शेयर

रिलायंस सर्विसेज एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RSHL) ने 2.15 लाख शेयर खरीदे। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RIIHL) ने 2,11,590 शेयर अपने नाम किए।

RSHL ने इस खरीदारी पर ₹28.81 करोड़ खर्च किए। जबकि RIIHL ने ₹28.34 करोड़ के शेयर खरीदे। इस सौदे के बाद RSHL के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 34.37 करोड़ शेयर हो गए हैं। वहीं, RIIHL की हिस्सेदारी बढ़कर 48.19 करोड़ शेयर हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें