Get App

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹2758 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला, जयपुर मेट्रो के 23 स्टेशन बनाएगी कंपनी

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon ने जयपुर मेट्रो फेज-II के 2,758 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इसके तहत 23 मेट्रो स्टेशन और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। कंपनी को गुजरात में भी 1,465 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट मिला है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 7:34 PM
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹2758 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला, जयपुर मेट्रो के 23 स्टेशन बनाएगी कंपनी
शुक्रवार को Ashoka Buildcon का शेयर 1.63% गिरकर ₹111.40 पर बंद हुआ।

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने SAM India के साथ ज्वाइंट वेंचर में जयपुर मेट्रो फेज-II के दो प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इनकी कुल वैल्यू ₹2,758.31 करोड़ है।

जयपुर मेट्रो के 23 स्टेशन बनाएगी कंपनी

ये दोनों प्रोजेक्ट जयपुर मेट्रो फेज-II के पैकेज 3 और पैकेज 4 से जुड़े हैं। इनके तहत एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर और कुल 23 स्टेशन बनाए जाएंगे। दोनों कॉन्ट्रैक्ट राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन आधार पर दिए हैं।

पैकेज 4 की वैल्यू ₹1,628 करोड़ है। इसमें 11 स्टेशनों के साथ एलिवेटेड वायाडक्ट का डिजाइन और निर्माण करना होगा। इसके अलावा, मौजूदा फेज-I कॉरिडोर के कुछ हिस्से में बदलाव और खासा कोठी स्टेशन का निर्माण भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें