Get App

Mohammed Siraj: 'टीम में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं', मोहम्मद सिराज के चयन विवाद पर बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Siraj: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सिराज को उनके नाम की वजह से टीम से बाहर रखा गया। वहीं इस पर गौतम गंभीर के बचपन के कोच ने धार्मिक भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए इसे टीम कॉम्बिनेशन और प्रदर्शन से जुड़ा फैसला बताया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 6:11 PM
Mohammed Siraj: 'टीम में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं', मोहम्मद सिराज के चयन विवाद पर बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान
सिराज को जगह नहीं मिलने पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। सिराज को जगह नहीं मिलने पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर अब क्रिकेट से इतर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोग इसे खेल से जुड़े फैसले के बजाय दूसरे कारणों से जोड़कर देख रहे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी भारतीय टीम के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद मोहम्मद सिराज को उनके नाम की वजह से टीम में जगह नहीं दी गई। वहीं अब इस पर गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने सिराज को टीम से बाहर रखने के फैसले में धार्मिक भेदभाव के आरोपों को गलत बताया है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने क्या कहा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "उनका नाम सिराज है – क्या यह कारण काफी नहीं है? अगर वह अच्छा कर रहे हैं और फिर भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है, तो इसके पीछे और क्या कारण हो सकता है? सिर्फ यही कारण हो सकता है; इसके अलावा कोई और कारण नहीं हो सकता।" IANS से बातचीत में हेड कोच गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने कहा कि, ये फैसला पूरी तरह क्रिकेट से जुड़े कारणों के आधार पर लिया गया है। उनके मुताबिक, टीम का संयोजन, खिलाड़ी की भूमिका और उसके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।

आरोपों को किया खारिज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें