Silver Price Today: चांदी ने इस साल की शुरुआत में जो ऐतिहासिक तेजी दिखाई थी, वह अब पूरी तरह गायब हो गई है। चांदी की कीमतें एक साल से भी अधिक समय के निचले स्तर पर आ गई। आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹25100 टूट चुकी है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में चांदी करीब 1% टूटकर 42.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
