Get App

सपा से बातचीत के बीच 'मिशन यूपी' तैयारी, सहरानपुर में चुनावी बिगुल फुंकेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत पूरी करने के लिए 15 दिसंबर की समयसीमा तय की है। इसके अलावा, पार्टी दिसंबर के मध्य में सहारनपुर में राहुल गांधी की बड़ी रैली के साथ चुनावी अभियान की शुरुआत करने की योजना बना रही है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 9:58 PM
सपा से बातचीत के बीच 'मिशन यूपी' तैयारी, सहरानपुर में चुनावी बिगुल फुंकेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत पूरी करने के लिए 15 दिसंबर की समयसीमा तय की है

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में सियासी हलचल काफी तेजी हो चली है। सभी राजनीतिक पार्टियां नफा-नुकसान का आकलन कर रही हैं और अपने सियासी मोहरों को फिट करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने और संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

कांग्रेस का मिशन यूपी

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत पूरी करने के लिए 15 दिसंबर की समयसीमा तय की है। इसके अलावा, पार्टी दिसंबर के मध्य में सहारनपुर में राहुल गांधी की बड़ी रैली के साथ चुनावी अभियान की शुरुआत करने की योजना बना रही है। कांग्रेस ने अपने ‘मिशन यूपी’ की शुरुआत के लिए सहारनपुर को चुना है, जिसके पीछे राजनीतिक वजहें भी हैं। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में यह सीट जीती थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस जिले में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की अच्छी संख्या है। ऐसे में कांग्रेस इसे इन दोनों वर्गों को अपने साथ जोड़ने के लिहाज से अहम मान रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें