




INDIA Bloc Meeting: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR प्रक्रिया पर उठते सवालों के बीच 30 सितंबर को नई दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रमुख नेताओं की बड़ी बैठक होने जा रही है। CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में नया रिमूवल नोटिस लाने और कानूनी रणनीति बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई-एम जैसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी एकजुट हो गए हैं। जानिए चुनाव आयोग विवाद में विपक्ष का अगला कदम क्या होगा