IPL 2026: अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल के मैच खेलेगी आरसीबी? जानें क्या है अपडेट

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाना तय है। वहीं बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। आईपीएल के लिए जारी शेड्यूल में बेंगलुरु में होने वाले मैच को लेकर एक अपडेट दिया गया है। जानें इसके बारे में

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
हालांकि बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट का 19वां सीजन मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से शुरू होगा। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना तय है। हालांकि इस ओपनिंग मैच के आयोजन स्थल को लेकर अभी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सात घरेलू मुकाबले खेलेगी। आरसीबी अपने सात में से पांच मैच बेंगलुरु में और दो मैच रायपुर में आयोजित किए जाने की योजना है।

हालांकि बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए आईपीएल के शेड्यूल में 'नोट' करके एक पॉइंट लिखा गया है। इसमें बेंगलुरु में होने वाले मैच को लेकर एक अपडेट दिया गया है।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में क्या कहा


BCCI की एक रिलीज़ में कहा गया, “बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की बनाई एक्सपर्ट कमिटी से मंज़ूरी मिलने पर ही होंगे। कमिटी 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की मीटिंग और इंस्पेक्शन करेगी, जिसमें मैच के दिन के इंतज़ामों का पूरा मॉक डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा, ताकि IPL मैचों की मेज़बानी के लिए स्टेडियम की तैयारी का अंदाज़ा लगाया जा सके।”

20 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी

तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण अभी आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। चुनाव की तारीखें तय होने के बाद ही टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों की जानकारी दी जाएगी। बीसीसीआई ने अभी पहले 20 मुकाबले का शेड्यूल जारी किया है, बाकी मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी। आईपीएल 2026 के पहले फेज के मुकाबले देश के 10 अलग-अलग शहरों में होंगे।

आईपीएल के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट के पहले चरण में चार डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में दोपहर का मुकाबला 3:30 बजे (IST) और शाम का मैच 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।