कभी-कभी किसी खिलाड़ी की उम्र सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि वह सच में इतना छोटा है। वैभव सूर्यवंशी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल, दोस्तों और खेल के मैदान में व्यस्त होते हैं, उस उम्र में वैभव भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं।, दो साल में कई IPL शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा, कई दिग्गजों के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं, और शायद इसी वजह से गिनीज बुक वाले भी चक्कर खाने लगे हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि वह अभी भी 15 साल का बच्चा है और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल से बस 6 दिन बड़ा है।
वहीं, कभी-कभी वैभव खुद भी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे हमें उसकी उम्र याद आ जाती है। बुधवार को सूर्यवंशी ने जापान के टोक्यो में 2026 एशियन गेम्स के दौरान बिताए समय की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। बता दें कि यह एक भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर उसका पहला मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट है।
सूर्यवंशी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘नोबिता के शहर से रिपोर्टिंग’। यह जापानी एनिमेटेड टीवी सीरीज ‘Doraemon’ के संदर्भ में था, जो टोक्यो पर आधारित है और भारत में बहुत लोकप्रिय है।
सूर्यवंशी ने पोस्ट में Doraemon Cat की तस्वीर भी शामिल की। इस शो में Doraemon नाम की एक रोबोटिक बिल्ली है, जो 22वीं सदी से समय में पीछे की ओर यात्रा करके आती है। उसका मुख्य काम नोबिता नोबी नाम के एक युवा, नेक-नीयत लेकिन अनाड़ी स्कूली लड़के की मदद करना है।
बता दें कि वैभव ने इस साल अप्रैल में IPL के दौरान अपने मैच रूटीन के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि, "दिमाग में कुछ नहीं चलता है। आज भी हर दिन मैच से पहले हम भी कार्टून देखते हैं, आदत है देखने का। अभी भी हम कार्टून देख रहे हैं, पर फोकस गेम पर भी है।"
अब यह देखना बाकी है कि क्या सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी। बता दें कि यह युवा बल्लेबाज अफगानिस्तान खिलाफ बिल्कुल नहीं खेला और जापान के खिलाफ़ हाल ही में हुए एकमात्र T20I मैच में भी बेंच पर ही बैठा रहा। वहीं, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें सही समय का इंतजार करने की सलाह दी है।