India vs Japan: भारत-जापान मुकाबले में मैदान पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, अंपायर से भिड़ गए कप्तान श्रेयस अय्यर! देखें Video

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में भारत ने रोमांचक अंदाज में जापान को 2 रन से हरा दिया। मैच में जापान ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कड़ी टक्कर दी। इसी दौरान वाइड गेंद के फैसले को लेकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और अंपायर के बीच काफी बहस भी देखने को मिली

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 5:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India vs Japan: बारिश की वजह से मुकाबले को सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया

India vs Japan: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से मात दी है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस मैच में भारतीय टीम को जापान ने कड़ी चुनौती दी। इस मैच में भारत को आसानी से जीत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मैदान पर जापान की टीम ने मुकाबले में भारत के पसीने छुड़ा दिए और मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंच गया। वहीं इस मुकाबले के दौरान भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंपायर से बहस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

2 रन से हारी जापान

बारिश की वजह से मुकाबले को सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। इस छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम बल्लेबाजी के दौरान खुलकर नहीं खेल सकी और 5 ओवर में केवल 32 रन ही बना पाई। इसके बाद जापान ने टारगेट का पीछा करते हुए भारत को कड़ी टक्कर दी। मैच आखिरी दौर तक रोमांचक बना रहा और जापान को जीत के लिए अंतिम चार गेंदों पर सिर्फ 6 रन की जरूरत थी। आखिरी तीन गेंदों पर जापान को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। जापान मुकाबला सिर्फ 2 रन से हार गई। जापान भारतीय टीम के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने के बेहद करीब पहुंच गया। आखिरी ओवर करने अक्षर पटेल आए। वही इसी ओवर के दौरान विवाद हो गया।


जानें क्या है पूरा मामला

मैच के आखिरी ओवर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। जापान को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे और अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। इसी दौरान अंपायर क्रिस थर्गेट ने अक्षर की एक गेंद को वाइड दे दिया। अंपायर के इस फैसले से अक्षर नाराज नजर आए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी तुरंत अंपायर के पास पहुंचे और फैसले को लेकर उनसे बातचीत की। वहीं अंपायर के इस फैसले से श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। बातचीत के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए वाइड का कॉल वापस ले लिया।

Suchika Tariyal: खेल छोड़ने का बना लिया था मन, फिर ऐसे की MMA में वापसी, 36 की उम्र में ब्रॉन्ज जीत सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।