Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ गोल्ड, इस शहर में चांदी फिर ₹300000 के पार

Gold-Silver Rate Today: आमतौर पर युद्ध के समय यानी जियोपॉलिटिकल टेंशन गहराने पर सोना-चांदी ऊपर चढ़ता है। इस बार ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने गोल्ड और सिल्वर की चमक बढ़ाई है है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है?

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:32 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग ने अनिश्चितता बढ़ाई है और इसके चलते निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। ऐसे में हल्की-फुल्की मुनाफावसूली के चलते जैसे ही भाव नीचे आ रहे हैं, निचले स्तर पर खरीदारी से यह फिर ऊपर भाग रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ है। दस ग्राम का 24 कैरट वाला गोल्ड दो दिनों में ₹710 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹660 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव


देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,62,540 ₹1,40,010 ₹1,21,950
मुंबई ₹1,62,390 ₹1,48,860 ₹1,21,180
कोलकाता ₹1,62,370 ₹1,48,860 ₹1,21,180
चेन्नई ₹1,64,190 ₹1,50,510 ₹1,28,890
बेंगलुरु ₹1,62,390 ₹1,48,860 ₹1,21,180
हैदराबाद ₹1,62,390 ₹1,48,860 ₹1,21,180
लखनऊ ₹1,62,540 ₹1,40,010 ₹1,21,950
पटना ₹1,62,440 ₹1,48,910 ₹1,21,850
जयपुर ₹1,62,540 ₹1,40,010 ₹1,21,950
अहमदाबाद ₹1,62,440 ₹1,48,910 ₹1,21,850

एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन चढ़ी चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन में प्रति किग्रा ₹5000 महंगा होने के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले लगातार चार दिनों तक यह स्थिर था। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 उछले हैं और ₹2,90,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में यह प्रति किग्रा ₹3,00,100 में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है और ₹3 लाख के पार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।