BoB Digi Udyam: छोटे कारोबारियों को आसानी से मिलेगा ₹2 करोड़ तक लोन, कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा की खास स्कीम के तहत MSME कारोबारियों को ₹2 करोड़ तक मिल सकता है। इसमें बिना कुछ गिरवी रखे लोन मिल सकता है। जानिए लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया और कितने वक्त में लोन अप्रूव होगा।

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:28 PM
Story continues below Advertisement
bob Digi Udyam, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म है।

BoB Digi Udyam: छोटे कारोबारियों और माइक्रो-स्मॉल एंटरप्राइजेज (MSME) के लिए फंडिंग अक्सर बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकारी बैंक- Bank of Baroda ने bob Digi Udyam नाम से एक डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह कैश फ्लो आधारित और बिना कोलैटरल का लोन है, जो कारोबारियों को जल्दी वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोन प्रक्रिया काफी हद तक डिजिटल है। आवेदन के बाद कुछ ही मिनटों में प्रोविजनल अप्रूवल मिल सकता है। इससे MSME सेक्टर के उद्यमियों के लिए फंडिंग हासिल करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

क्या है bob Digi Udyam


bob Digi Udyam, Bank of Baroda का एक डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म है। यह माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को बिना किसी गिरवी के लोन देने के लिए बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म कई तरह के डिजिटल डेटा पॉइंट्स का इस्तेमाल करके आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल का आकलन करता है।

सिस्टम एक ऑटोमेटेड रिस्क बेस्ड स्कोरकार्ड तैयार करता है। इसके आधार पर लोन आवेदन का मूल्यांकन किया जाता है। इससे क्रेडिट अप्रूवल की प्रक्रिया तेज हो जाती है और लोन प्रोसेसिंग का समय काफी कम हो जाता है।

यह डिजिटल जर्नी बैंक के एडवांस्ड Loan Origination System TEJAS प्लेटफॉर्म पर आधारित है। आवेदन के बाद कुछ ही मिनटों में प्रोविजनल डिजिटल सैंक्शन मिल सकता है। इसके बाद KYC, निरीक्षण और अन्य जरूरी जांच पूरी होने के बाद अंतिम मंजूरी दी जाती है।

कितना मिल सकता है लोन

bob Digi Udyam के तहत उद्यमियों को ₹10 लाख से ₹2 करोड़ तक का लोन मिल सकता है। यह लोन मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

वर्किंग कैपिटल लिमिट के लिए लोन की अवधि सामान्य रूप से 12 महीने तक होती है। ब्याज दरें लोन की रकम और MSME कैटेगरी के आधार पर तय होती हैं।

इस स्कीम के तहत मिलने वाले सभी लोन CGTMSE (Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises) के तहत कवर किए जाते हैं। इससे यह पूरी तरह कोलैटरल फ्री सुविधा बन जाती है।

किन सुविधाओं के लिए मिल सकता है लोन

bob Digi Udyam के तहत कारोबारियों को कई तरह की फाइनेंसिंग सुविधाएं मिलती हैं। इनमें कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट, टर्म लोन, लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) और बैंक गारंटी (BG) जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अलावा अगर किसी उद्यमी के पास पहले से किसी अन्य बैंक में लोन है, तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए मौजूदा लोन का टेकओवर भी किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस स्कीम के लिए कई तरह के कारोबारी आवेदन कर सकते हैं। इसमें व्यक्तिगत उद्यमी, प्रोपाइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) और कंपनियां शामिल हैं। बशर्ते वे माइक्रो या स्मॉल एंटरप्राइज कैटेगरी में आती हों।

यह सुविधा सिर्फ Bank of Baroda के मौजूदा ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि नए ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।

लोन के लिए आवेदन कैसे करें

लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Business → MSME → Loan & Advances → bob Digi Udyam → Apply Online विकल्प के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा उद्यमी JanSamarth पोर्टल (www.jansamarth.in) के जरिए भी इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

bob Digi Udyam के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी जानकारी और दस्तावेज देने होते हैं। इनमें मोबाइल नंबर, PAN, Udyam रजिस्ट्रेशन नंबर, पिछले 12 महीनों का GSTR-3B, पिछले 12 महीनों के बैंक स्टेटमेंट और हाल में दाखिल किया गया ITR शामिल है।

इसके अलावा आधार से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर भी जरूरी होता है।

लोन मिलने में कितना समय लगता है

bob Digi Udyam प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने के बाद करीब 30 मिनट के भीतर डिजिटल सैंक्शन मिल सकता है। इसके बाद बैंक की ओर से KYC और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद लोन का डिस्बर्समेंट कर दिया जाता है।

कैश की जरूरत, पर म्यूचुअल फंड बेचने का इरादा नहीं? ये तरीका करेगा आपकी मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।