Gold Price Today: इस फैसले ने बढ़ाई गोल्ड की चमक, चांदी भी हुई महंगी, चेक करें 10 शहरों में किस भाव पर बिक रहा सोना

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है तो चांदी भी लगातार दूसरे दिन आज महंगी हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं और इनके भाव में तेजी की वजह क्या है

अपडेटेड May 13, 2026 पर 7:39 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है तो चांदी भी लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ी है।

Gold Rate Today In India: सोने और चांदी का आयात महंगा होने के चलते आज इनकी चमक में इजाफा हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह सुलह नहीं होने और कच्चे तेल की महंगाई के बीच सोने-चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के फैसले से इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। आज 13 मई को गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1640 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1510 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है।

अब चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह महंगी हुई है और इन दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹15,100 बढ़े हैं। सोने और चांदी पर अब इंपोर्ट टैक्स 6% से बढ़कर 15% हो गया है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव


देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,54,140 ₹1,41,310 ₹1,15,650
मुंबई ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,500
कोलकाता ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,500
चेन्नई ₹1,56,340 ₹1,43,310 ₹1,19,510
बेंगलुरु ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,500
हैदराबाद ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,500
लखनऊ ₹1,54,140 ₹1,41,310 ₹1,15,650
पटना ₹1,54,040 ₹1,41,210 ₹1,15,550
जयपुर ₹1,54,140 ₹1,41,310 ₹1,15,650
अहमदाबाद ₹1,54,040 ₹1,41,210 ₹1,15,550

तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 महंगी हुई है। तीन दिनों की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹20,000 महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 महंगी होकर ₹2,90,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹3,00,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

गोल्ड की चाल चल रही चांदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील का असर अब ज्वेलरी बाजार में भी दिखने लगा है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे चांदी की मांग और तेजी से बढ़ सकती है, क्योंकि अब कई लोग सोने के मुकाबले चांदी को सस्ता और किफायती विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं।

Gold vs Silver: 'चांदी की कीमतों में आएगा रिकॉर्ड उछाल', ज्वेलर्स बोले- पीएम मोदी की अपील के बाद नया सोना बनी चांदी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।