Mona Singh: 'ये हम सबके लिए एक...' धुरंधर में इस एक्टर की लुक देख हैरान हो गई थी मोना सिंह

Mona Singh: फिल्म के पहले भाग में गौरव गेरा एक दुकानदार के छोटे से रोल में दिखाई दिए, लेकिन उनका लुक इतना अलग था कि कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। वहीं मोना सिंह ने गौरव गेरा की एक्टिंग और लुक की काफी तारीफ की है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
मोना सिंह ने बताया कि धुरंधर में गौरव गेरा का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर वह भी हैरान रह गई थीं

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दर्शकों इसके थिएटर में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर फिल्म में सभी कलाकारों के एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा नजर आए थे। एक्टर की बदली हुई लुक से सभी को हैरान कर दिया।

फिल्म के पहले भाग में गौरव गेरा एक दुकानदार के छोटे से रोल में दिखाई दिए, लेकिन उनका लुक इतना अलग था कि कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। वहीं मोना सिंह ने गौरव गेरा की एक्टिंग और लुक की काफी तारीफ की है।

मोना सिंह ने क्या कहा


NDTV से बातचीत में मोना सिंह ने बताया कि धुरंधर में गौरव गेरा का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर वह भी हैरान रह गई थीं। उन्होंने कहा, “ये हम सबके लिए एक शॉक था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग करीब दो साल तक की और इस दौरान उन्हें अपने लुक की कंटिन्यूटी बनाए रखनी थी। एक्टर्स को गिरगिट की तरह होना चाहिए और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। किसी ने उन्हें पहचाना ही नहीं। जब फिल्म रिलीज हुई, तब मैंने ही उनसे कहा कि इंस्टाग्राम पर जाकर अपनी तस्वीरें पोस्ट करो, क्योंकि लोग तुम्हें पहचान नहीं पाएंगे। बस तुरंत करो। इसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया।”

मुझे उनके दोस्त होने पर

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि वह मेरा दोस्त है। आखिरकार उसे वह पहचान मिल रही है जिसका वह हकदार है। वह कुछ समय से इंडस्ट्री से दूर था और किसी भी प्लेटफॉर्म, फिल्म या टीवी पर नजर नहीं आ रहा था। अब पूरी दुनिया इस फिल्म का जश्न मना रही है और गौरव की भी तारीफ कर रही है। मुझे इस पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैंने फिल्म देखी है और मुझे यह बहुत पसंद आई।”

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का आधिकारिक ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया था। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और जासूसी ड्रामा दिखाया गया है। इस बार कहानी और भी ज्यादा टकराव के साथ आगे बढ़ती नजर आती है, क्योंकि रणवीर सिंह फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी और हमज अली मजारी के रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पहले भाग ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कमाई की थी। अब दूसरे भाग को लेकर भी ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

किस फिल्म में नजर आई थी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस मोना सिंह हाल ही में ‘कोहरा 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में वह बरुन सोबती के किरदार की सीनियर अधिकारी होती हैं और उसे सुपरवाइज करती दिखाई देती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।