FII Returns: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की घरेलू शेयर मार्केट में खरीदारी लगातार तेज हो रही है। शुक्रवार, 20 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹10,308.42 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। यह इस हफ्ते किसी एक दिन में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी रही। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों ने लगातार 15वें कारोबारी दिन बिकवाली से अधिक खरीदारी की। एनएसई के प्रोविजनल फंड फ्लो डेटा के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते विदेशी निवेशकों ने पांच कारोबारी दिनों में कुल ₹32,646.67 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। गुरुवार को उनकी खरीदारी ₹7,411.41 करोड़ रही थी। दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने शुक्रवार को ₹4,859.80 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की।
