Get App

Star Health ने किया इंश्योरेंस क्लेम खारिज, IRDAI की जांच में आई कई गड़बड़ी सामने, लगा ₹2 करोड़ का जुर्माना

Star Health News: बीमा कंपनी स्टार हेल्थ के खिलाफ करीब चार साल पुरानी जांच में अब इरडा ने ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इरडा ने हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम गलत तरीके से खारिज किया है, साथ ही कई और गड़बड़ियां की। इन सब मामले में स्टार हेल्थ अब इरडा के रडार पर आ गई। जानिए क्या है पूरा मामला और इंश्योरेंस रेगुलेटर ने क्या निर्देश दिए हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 4:19 PM
Star Health ने किया इंश्योरेंस क्लेम खारिज, IRDAI की जांच में आई कई गड़बड़ी सामने, लगा ₹2 करोड़ का जुर्माना
IRDAI ने दो अलग-अलग मामलों में स्टार हेल्थ (Star Health) पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

Star Health News: दिग्गज हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस को बीमा नियामक इरडा (IRDA) ने तगड़ा झटका दिया है। इरडा ने स्टार हेल्थ पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बीमा कंपनी पर यह कार्रवाई इंश्योरेंस क्लेम को गलत तरीके से खारिज करने, पॉलिसी की शर्तों के विपरीत कटौती करने और पॉलिसीहोल्डर्स को क्लेम से जुड़े फैसलों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं देने के चलते हुई है। इरडा के 20 नवंबर, 2026 के सर्कुलर के अनुसार यह आदेश 31 जनवरी से 11 फरवरी 2022 के बीच की गई जांच के बाद आया है। इसके बाद 4 दिसंबर 2024 को कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 18 जून 2025 को व्यक्तिगत सुनवाई हुई।

जांच में क्या पाया IRDAI ने?

जांच के दौरान इरडा ने पाया कि स्टार हेल्थ ने कोविड-19 (COVID-19) क्लेम समेत कई हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स को बिना किसी ठोस आधार के खारिज कर दिया था।

जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने कुछ ऐसे आधार पर क्लेम में कटौतियां कीं, जिनका पॉलिसी की शर्तों में कोई जिक्र ही नहीं था। इरडा के सर्कुलर के मुताबिक कई मामलों में तो पॉलिसीहोल्डर्स को पेमेंट तब मिला, जब इरडा ने कंपनी का ध्यान अनियमितताओं की तरफ ध्यान दिलाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें