Get App

Sensex में बदलाव की तैयारी, Shriram Finance की एंट्री तो Trent की विदाई, BSE के और भी इंडेक्सेज होंगे नए

Sensex in New Form: देश की 30 बड़ी कंपनियों के शेयरों को ट्रैक करने वाले सेंसेक्स समेत बीएसई के कई इंडेक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए डेट तय हो चुकी है। सेंसेक्स में श्रीराम फाइनेंस की एंट्री होनी है तो ट्रेंट की विदाई हो सकती है। जानिए बीएसई के किन इंडेक्सेज में क्या बदलाव होने हैं और इसका मतलब क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 2:08 PM
Sensex में बदलाव की तैयारी, Shriram Finance की एंट्री तो Trent की विदाई, BSE के और भी इंडेक्सेज होंगे नए
बीएसई के सेंसेक्स (Sensex) समेत कुछ इंडेक्सेज में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Sensex in New Form: जल्द ही सेंसेक्स का रूप बदलने वाला है। बीएसई सेंसेक्स में श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) की एंट्री होगी और ट्रेंट (Trent) की विदाई होगी। ये बदलाव अगले महीने 21 दिसंबर, 2026 के कारोबारी दिन की शुरुआत से प्रभावी होंगे। बीएसई इंडेक्स सर्विसेज (BSE Index Services) ने इससे जुड़ा ऐलान 20 नवंबर को किया और सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, बल्कि इसके अलावा बीएसई 100, बीएसई सेंसेक्स 50 और बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 में भी बदलाव किए जाएंगे। सेंसेक्स में ट्रेंट की जगह श्रीराम फाइनेंस को शामिल किया जाएगा, जबकि बीएसई सेंसेक्स 50 में दिवीज लैबोरेटरीज (Divi's Laboratories) को विप्रो (Wipro) की जगह रखा जाएगा।

BSE 100 और BSE Sensex Next 50 में क्या होना है बदलाव?

देश की 100 बड़ी कंपनियों के शेयरों के मूवमेंट को ट्रैक करने वाली बीएसई इंडेक्स बीएसई 100 में पांच स्टॉक्स की जगह बदलने वाली है। इसमें MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज), वेदांता (Vedanta), लौरस लैब्स (Laurus Labs), भारत हैवील इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया (GE Vernova T&D India) को शामिल किया जाएगा तो दूसरी तरफ PNB (पंजाब नेशनल बैंक), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products), एसआरएफ (SRF), श्री सीमेंट (Shree Cement) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) को बाहर किया जाएगा। अब बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 की बात करें तो इसमें दिविस लैबोरेटरीज, हैवेल्स इंडिया और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को निकालकर एमसीएक्स, वेदांता और लौरस लैब्स को जगह दी जाएगी।

क्या है इन बदलावों का मतलब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें