Nvidia News: टॉप की कंपनी अब चौथे स्थान पर, 18 साल में सबसे तेज वीकली स्पीड से फिसले शेयर

Nvidia News: एनवीडिया के शेयरों की फिसलन जारी है और वीकली लेवल पर 18 साल में इसमें सबसे तेज गिरावट आई। इसके साथ ही अब यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के मामले में तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर आ गई है। जानिए इसके शेयरों को ऐसा तगड़ा झटका क्यों लगा है

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार, 20 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में करीब 14% की गिरावट आई और यह $125.53 पर बंद हुआ।

अमेरिकी शेयर मार्केट में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंपनियों के शेयरों की तेज बिकवाली ने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों की रैंकिंग को ही बदल दिया। चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) को तगड़ा शॉक लगा है और अब यह दुनिया की तीन सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनियों में भी नहीं रह गई है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के मामले में अब यह तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने इसे पछाड़ दिया है। वहीं $5.08 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ आईफोन (iPhone) बनाने वाली एपल (Apple) सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है तो $3.72 ट्रिलियन यानी $3.72 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दूसरे स्थान पर है। अल्फाबेट का मार्केट कैप $3.44 ट्रिलियन और एनवीडिया का $3.4 ट्रिलियन।

Nvidia के शेयरों में 18 साल की सबसे लंबी गिरावट

शुक्रवार, 20 नवंबर को एनवीडिया के शेयरों में करीब 14% की गिरावट आई और यह $125.53 पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनवीडिया के शेयरों में लगातार सातवें हफ्ते गिरावट आई जोकि साल 2008 के बाद इसके लिए सबसे लंबी रही। इस गिरावट से पहले साल 2026 के अधिकतर दिन एनवीडिया दुनिया भर में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी थी।


खास बात ये है कि एनवीडिया के शेयरों में गिरावट ऐसे समय आई है, जब इसके रिजल्ट धमाकेदार आए हैं। इस वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही यानी 25 अक्टूबर को समाप्त तिमाही में कंपनी को करीब $11580 करोड़ का रिकॉर्ड रेवेन्यू मिला जोकि सालाना आधार पर 103% अधिक रहा। कंपनी के डेटा सेंटर बिजनेस का रेवेन्यू भी इस दौरान 110% बढ़कर करीब $10760 करोड़ पर पहुंच गया। अब एनवीडिया का अनुमान है कि चौथी तिमाही में इसे करीब $13000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो सकता है। एनवीडिया का वित्त वर्ष जनवरी के आखिरी रविवार को समाप्त होता है।

क्यों टूट रहा Nvidia?

निवेशकों में एआई पर होने वाले भारी खर्च और टेक कंपनियों की ऊंची वैल्यूएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। इसके अलावा एनवीडिया के शेयरों पर एनवीडिया के शेयरों को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) के इस्तीफे से झटका लगा है। इसे कंपनी के धमाकेदार रिजल्ट से भी सपोर्ट नहीं मिल पाया, जोकि नए अंतरिम सीईओ के पद संभालने के बाद आया है। जेनसेन की जगह फिलहाल कंपनी के सीईओ की जिम्मेदारी अंतरिम तौर पर सीएफओ कोलेट क्रेस (Colette Kress) को दी गई है। अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी का वैल्यूएशन करीब $5.7 ट्रिलियन पर पहुंच गया था और अब यह 3.4 ट्रिलियन रह गया है

बदल रही है निवेशकों की पसंद?

अल्फाबेट को एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग में विस्तार से सपोर्ट मिला है। गूगल की पैरेंट कंपनी को तीसरी तिमाही में $127.6 अरब का रेवेन्यू मिला जो सालाना आधार पर 25% अधिक रहा। वहीं गूगल क्लाउड का रेवेन्यू भी दोगुने से भी अधिक होकर $30.7 अरब तक पहुंच गया।

अल्फाबेट का बिजनेस सर्च एडवरटाइजिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, यूट्यूब और एआई सर्विसेज तक है। कंपनी के पास कमाई के कई स्रोत हैं। साथ ही यह एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश कर रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार निवेशक अब ऐसी टेक कंपनियों को अधिक पसंद कर रहे हैं जो एआई पर खर्च करने के साथ-साथ क्लाउड और सॉफ्टवेयर से भी अच्छी कमाई कर रही।

US Market Crash: बुल्स की पकड़ से निकला मार्केट? शुक्रवार को 950 प्वाइंट्स टूट गया डाऊ जोन्स

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।