Get App

Yeh Prem Mol Liya OTT Release: आयुष्मान खुराना स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' की ओटीटी रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट

Yeh Prem Mol Liya OTT Release: सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज होगी। सिनेमाघरों के बाद आप फिल्म कहां देख पाएंगे चलिए बताते हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 4:20 PM
Yeh Prem Mol Liya OTT Release: आयुष्मान खुराना स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' की ओटीटी रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
आयुष्मान को आखिरी बार 'उड़ता तीर' में देखा गया था, जिसमें सारा अली खान भी थीं। इस फिल्म को आकाश कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

Yeh Prem Mol Liya OTT Release: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है, जिसके जरिए वे बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसके OTT प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है।

सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के आधिकारिक पोस्टरों पर इस प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक OTT रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आती हैं। 'ये प्रेम मोल लिया' के मामले में भी ऐसा ही हो सकता है, लेकिन दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

फिल्म में आयुष्मान 'प्रेम मिश्रा' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि शरवरी 'पूर्वा सोलंकी' के रोल में हैं। फिल्म की कास्ट में अनुपम खेर, शाद रंधावा, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस रकम की पुष्टि नहीं की है।

't2online' को दिए एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म में 'प्रेम' का किरदार निभाने के बारे में बात की। उन्होंने उन खूबियों का भी जिक्र किया जो इस किरदार को खास बनाती हैं। उन्होंने कहा- "मेरे लिए और असल में हर किसी के लिए 'प्रेम' एक 'ग्रीन फ्लैग' (एक आदर्श व्यक्ति) है। वह एक बहुत अच्छा इंसान है, जो अपने पार्टनर और अपने परिवार से प्यार करता है। सूरज सर की ज्यादातर फिल्मों में यह बात हमेशा देखने को मिलती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें