Get App

Dhurandhar: धुरंधर के सपोर्ट में आए मधुर भंडारकर, बोले- IFFI में भारतीय पैनोरमा ओपनिंग के लिए बेस्ट फिल्म

Dhurandhar: इंडियन पैनोरमा सेक्शन के लिए जूरी के अध्यक्ष मधुर भंडारकर ने कहा कि यह फैसला उन्होंने और जूरी के अन्य सदस्यों ने मिलकर लिया है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म हर मायने में बेस्ट है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 3:43 PM
Dhurandhar: धुरंधर के सपोर्ट में आए मधुर भंडारकर, बोले- IFFI में भारतीय पैनोरमा ओपनिंग के लिए बेस्ट फिल्म
इस फिल्म का पार्ट वन 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई था और 'धुरंधर 2' इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई थी।

Dhurandhar: फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर का कहना है कि 'धुरंधर' (रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म) को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) के 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन की शुरुआत के लिए चुनना एक सही फैसला था। उन्होंने इसे एक लोकप्रिय कमर्शियल ब्लॉकबस्टर बताया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। समाचार एजेंसी PTI की ताजा जानकारी के अनुसार फेस्टिवल के 57वें संस्करण के पहले दिन मधुर ने पत्रकारों से कहा कि फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे चुनना बिल्कुल सही था।

मधुर ने क्या कहा

फिल्म निर्माता और 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन की जूरी के अध्यक्ष ने बताया कि यह फैसला उन्होंने और जूरी के अन्य सदस्यों ने मिलकर लिया है। उन्होंने कहा- "जिस तरह से इसे शूट किया गया है, जिस तरह से इसे बनाया गया है और एक लोकप्रिय फिल्म होने के नाते यह एक बहुत बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म है। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है। इसके गाने भी लोगों को बहुत अच्छे लगे हैं और अभिनय के मामले में भी रणवीर सिंह और बाकी सभी कलाकारों ने बहुत बेहतरीन काम किया है।"

उन्होंने कहा- "मुझे लगा कि इसी फिल्म को ओपनिंग फिल्म होना चाहिए। यह एक बड़ी फिल्म है और सभी को बहुत पसंद आई है। मुझे पता है कि लोगों ने इसे दो-तीन बार देखा है। इसलिए मुझे लगा कि यही सही फिल्म है और यही वजह है कि 'धुरंधर' को चुना गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें