Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। देश के कुछ हिस्सा में तेज बारिश होगी तो कहीं पर ठंड बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और भारी बारिश की आशंका वाले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं पूरे देश में कैसा होगा कल का मौसम
