भारत में आयोजित हो रहे सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (SCO) में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल इन दिनों भारत दौरे पर है। वहीं अब पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि, भारत आने वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल समेत कुछ अन्य स्थानों पर जाने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने की भी इच्छा जताई है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से अभी मंजूरी नहीं दी गई है।
