Dadasaheb Phalke Award List: अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) अवार्ड्स 2026 में 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया है। इस साल की सूची में शामिल होने वाली स्विफ्ट अकेली अंतरराष्ट्रीय हस्ती नहीं हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन, फिल्म निर्माता पॉल थॉमस एंडरसन, अभिनेत्री जेसी बकले और निर्देशक जेम्स कैमरून भी उन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में शामिल , जिन्हें इस फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है।
