भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान वहां रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों ने उनसे मुलाकात की। भारत लौटने से पहले प्रवासी भारतीयों ने राजनाथ सिंह को रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखद और सुरक्षित भविष्य की कामना की। इस मौके पर बिहार-झारखंड एसोसिएशन जापान और बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने उन्हें जापान की वीरता और शौर्य की पहचान मानी जाने वाली प्रतीक जापानी कटाना (पारंपरिक तलवार) भेंट कर सम्मानित किया।
