Get App

Gold Price Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹12540 तक और 22 कैरेट गोल्ड ₹11500 तक सस्ता, चांदी ₹20000 फिसली

Gold Price Today: इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह 29.3 प्रतिशत टूट चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,514.08 डॉलर प्रति औंस पर है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 7:39 AM
Gold Price Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹12540 तक और 22 कैरेट गोल्ड ₹11500 तक सस्ता, चांदी ₹20000 फिसली
एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव लगभग 9.4 प्रतिशत टूटा है।

सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट जारी है। एक सप्ताह में देश में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12540 रुपये तक फिसला है। 22 नवंबर को राजधानी दिल्ली में कीमत 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत एक सप्ताह में 11500 रुपये तक नीचे आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,514.08 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव लगभग 9.4 प्रतिशत टूटा है।

इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह 29.3 प्रतिशत टूट चुका है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें