Iran US F-16 Controversy: ईरान ने शनिवार को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर कथित तौर पर अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर हमला किया और एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर मिसाइल को विमान की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है।

Iran US F-16 Controversy: ईरान ने शनिवार को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर कथित तौर पर अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर हमला किया और एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर मिसाइल को विमान की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है।
ईरान मिलिट्री मीडिया के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को हुई। जारी किए गए वीडियो में कथित रूप से एक मिसाइल को किसी विमान की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद लक्ष्य के पास एक चमक या विस्फोट दिखाई देता है।
तेहरान का दावा और पायलट की इमरजेंसी लैंडिंग
तेहरान ने दावा किया कि इस हमले के कारण पायलट को अपना मिशन बीच में ही छोड़ना पड़ा और पास के एक हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
अमेरिका ने दावे को बताया झूठा
अमेरिका ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि किसी भी अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर हमला नहीं किया गया है। वॉशिंगटन ने कहा कि क्षेत्र में काम कर रहे उसके सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक बयान में कहा, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का दावा है कि उसने कल एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया और नुकसान पहुंचाया, जिससे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह झूठा है। सच्चाई ये है कि ईरान ने कल किसी अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर हमला नहीं किया - बिल्कुल नहीं। मिडिल ईस्ट में तैनात सभी अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति स्पष्ट है।'
CLAIM: Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps claims it targeted and damaged a U.S. F-16 fighter aircraft yesterday, forcing an emergency landing. This is FALSE.
FACT: Iran did not attack a U.S. F-16 fighter aircraft yesterday — at all. All U.S. military fighter jets in… pic.twitter.com/f0qENuhxh2 — U.S. Central Command (@CENTCOM) November 21, 2026
ईरान का पलटवार और सफाई
बाद में ईरान ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि यह कार्रवाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नहीं, बल्कि ईरानी सेना के एयर डिफेंस ने की थी। तेहरान ने इस घटना को लेकर रिपोर्ट जारी करने से पहले विवरणों को सत्यापित न कर पाने के लिए अमेरिकी सेंट्रल कमांड पर भी आरोप लगाया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।