Silver Price Today: देश में चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड तेजी दिखाने वाली चांदी की कीमतों में अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के दाम एक साल से भी ज्यादा समय के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। चांदी की एक सप्ताह में इसकी कीमत 20000 रुपये कमजोर हो चुकी है। 22 नवंबर को चांदी 175000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में चांदी करीब 1% टूटकर 42.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आइए जानते हैं आपके शहर में कितना है चांदी का दाम
