Get App

Texmaco Rail को मिले ₹230 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में सोमवार को आ सकता है अच्छा उछाल

Texmaco Rail ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली एंटिटीज में टेक्समैको रेल के किसी भी प्रमोटर या प्रमोटर समूह का कोई हित नहीं है। ये कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं हैं। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 863.10 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 11:26 AM
Texmaco Rail को मिले ₹230 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में सोमवार को आ सकता है अच्छा उछाल
शुक्रवार, 20 नवंबर को BSE पर टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर 111.29 रुपये पर बंद हुए।

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में 23 नवंबर को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे JSW रेल इंफ्रा लॉजिस्टिक्स और JSW (साउथ) रेल लॉजिस्टिक्स से 553 वैगनों के निर्माण और आपूर्ति के लिए दो 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) मिले हैं। इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू 230.58 करोड़ रुपये है।

JSW रेल इंफ्रा लॉजिस्टिक्स की ओर से मिले कॉन्ट्रैक्ट की टैक्स सहित कुल वैल्यू 102.57 करोड़ रुपये है। इसके तहत टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग 246 वैगन बनाएगी, जिनमें BFNSM1 और BVCM वैगन शामिल हैं। JSW (साउथ) रेल लॉजिस्टिक्स के लिए कंपनी 307 वैगन बनाएगी। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू टैक्स सहित 128.01 करोड़ रुपये है।

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, टेक्समैको रेल पहले ऑर्डर को फरवरी 2027 तक और दूसरे ऑर्डर को मई 2027 तक पूरा करेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली एंटिटीज में टेक्समैको रेल के किसी भी प्रमोटर या प्रमोटर समूह का कोई हित नहीं है। ये कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं हैं।

Texmaco Rail के शेयर की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें