Get App

LTCG टैक्स में छूट और STT में 50% कटौती पर मंथन जारी! निवेशकों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Budget 2027 Expectations for Investors: आम बजट 2027 से पहले शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी गुड न्यूज के संकेत मिल रहे हैं। ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के राजस्व अधिकारी इक्विटी निवेश पर टैक्स का बोझ कम करने के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इसमें STT में 50% की कटौती और LTCG टैक्स पर राहत देने जैसे बड़े कदम शामिल हो सकते हैं। जानें क्या है सरकार का प्लान और निवेशकों को कैसे मिल सकता है फायदा

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 10:38 AM
LTCG टैक्स में छूट और STT में 50% कटौती पर मंथन जारी! निवेशकों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
सट्टेबाजी वाले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए F&O पर टैक्स बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है

Union Budget 2027 Stock Market Expectations: आगामी आम बजट 2027 की तैयारियों के बीच शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय राजस्व अधिकारी शेयर ट्रेडिंग पर लगने वाले टैक्स को कम करने के लिए सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में 50% तक की कटौती करने के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही, सट्टेबाजी वाले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए डेरिवेटिव्स पर टैक्स बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट की गई इन सिफारिशों को जल्द ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने भी संकेत दिया था कि प्री-बजट परामर्श के दौरान वित्त मंत्रालय विभिन्न हितधारकों के सुझावों की जांच कर रहा है। उन्होंने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सरकार 1 फरवरी 2027 को पेश होने वाले आम बजट में किसी अंतिम फैसले की घोषणा करने से पहले कैपिटल गेन्स टैक्स व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से विश्लेषण करेगी।

LTCG टैक्स पर मिल सकता है बड़ा तोहफा

बाजार के जानकार और निवेशक लंबे समय से इक्विटी निवेश पर लगने वाले दोहरे टैक्स के बोझ को कम करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, STT हर योग्य ट्रेड की वैल्यू पर वसूला जाता है, चाहे निवेशक को मुनाफा हो या नुकसान। इसके साथ ही लॉन्ग टर्म (LTCG) और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) टैक्स लगने से निवेशकों पर दोहरी मार पड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें