Get App

Monster Thriller Kaaliya: करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के फैंस को दिया तोहफा, एक्टर के बर्थ डे पर 'कालिया' का किया ऐलान

Monster Thriller Kaaliya: करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के बर्थ पर थ्रिलर फिल्म 'कालिया' का ऐलान कर दिया है। फिल्म से जुड़ा पहला वीडियो भी जारी किया गया है। ये फिल्म मई 2028 में रिलीज होगी।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 1:25 PM
Monster Thriller Kaaliya: करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के फैंस को दिया तोहफा, एक्टर के बर्थ डे पर 'कालिया' का किया ऐलान
कार्तिक आर्यन के पास अगले दो सालों के लिए कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वे पर्दे पर अलग-अलग तरह की शैलियों (genres) में काम करते नजर आएंगे।

Monster Thriller Kaaliya: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपने 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इस बार वे मॉन्स्टर्स (राक्षसों) की दुनिया में कदम रख रहे हैं। 'कालिया' नाम की इस थ्रिलर फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज ने पेश किया है। यह 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा 22 नवंबर को कार्तिक के जन्मदिन पर की गई। इसका निर्देशन संदीप मोदी करेंगे।

करण जौहर ने की आधिकारिक घोषणा

फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- "श्री कृष्ण ने इसे दूर भेज दिया था। हम इंसानों ने इसे वापस बुला लिया।" 'कालिया' भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। फिल्म की दुनिया को रचने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों की कहानियों और मान्यताओं का इस्तेमाल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट धर्मा प्रोडक्शंस के लिए भी एक नई शैली (genre) है, जो इस फिल्म के जरिए 'मॉन्स्टर थ्रिलर' की दुनिया में कदम रख रहा है।

'कालिया' के साथ संदीप मोदी का हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक डेब्यू

'कालिया' संदीप मोदी के लिए भी एक बहुत अहम प्रोजेक्ट है, क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वे 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। अब वे एक ऐसी फीचर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन एक बिल्कुल नए जॉनर में नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें