Get App

Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday 23 November: अगर आप कल यानी सोमवार, 23 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। RBI के कैलेंडर के मुताबिक, कल देश के एक हिस्से में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। जानें किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, कहां खुले रहेंगे और इस हफ्ते आगे कब-कब छुट्टियां हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 11:45 AM
Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी
नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई दिन बैंकों में कामकाज ठप्प रहने वाला है

Bank Holiday 23 November: अगर कल यानी सोमवार, 23 नवंबर को आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, कल देश के एक राज्य में बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहने वाला है।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, कल सोमवार 23 नवंबर 2026 को मेघालय में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। किन शहरों में ताले लटके रहेंगे और किन राज्यों में सामान्य कामकाज होगा, यहां देखें पूरी लिस्ट।

RBI ने 23 नवंबर को क्यों दी है बैंक की छुट्टी?

मेघालय में सोमवार, 23 नवंबर को 'सेंग कुट स्नेम' (Seng Kut Snem) के अवसर पर बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है। यह मेघालय के खासी समुदाय का एक प्रमुख पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व है, जिसे राज्य में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत शिलांग जोन में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें