Get App

Viral Post: शादी के लिए चाहिए थी वर्किंग पत्नी, लड़की ने नौकरी छोड़ने की बात कही तो युवक ने तोड़ा रिश्ता

Viral Post: शादी के रिश्ते में अपनी पसंद को लेकर 30 लाख रुपये सालाना कमाने वाले युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 3:15 PM
Viral Post: शादी के लिए चाहिए थी वर्किंग पत्नी, लड़की ने नौकरी छोड़ने की बात कही तो युवक ने तोड़ा रिश्ता
30 लाख रुपये सालाना कमाने वाले एक युवक ने शादी का रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया (Photo: Canva)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय जीवनसाथी के चुनने को लेकर पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। शादी की बात चलने के दौरान एक युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। दोनों ने शादी के बाद की जिंदगी को लेकर अपनी पसंद बताई। युवक सालाना 30 लाख रुपये कमाता है। उसने अपनी होने वाली पत्नी को लेकर कुछ बातें रखीं, जो युवती को पसंद नहीं आईं। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच भी विवाद शुरू हो गया। अब इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

युवक ने रिश्ता बढ़ाने से किया इनकार

30 लाख रुपये सालाना कमाने वाले एक युवक ने शादी का रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह नौकरी करने वाली जीवनसाथी चाहता था। ये मामला तब चर्चा में आया, जब X यूजर शीतल रिझवानी ने अपनी दोस्त का एक्सपीरिएंस शेयर किया। उनके मुताबिक, 'युवक को जब पता चला कि युवती शादी के बाद नौकरी नहीं करना चाहती है, तो उसने इस रिश्ते को आगे न बढ़ाने का फैसला कर लिया।'

शादी के बाद नहीं करनी थी नौकरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें