Get App

Saif Ali Khan: ‘अगर आप चाहें तो...’, प्रिंस विलियम के दौरे के दौरान बॉलीवुड की मौजूदगी पर हो रही ट्रोलिंग पर सैफ अली खान ने किया बचाव

Saif Ali Khan: प्रिंस विलियम की भारत यात्रा के दौरान बॉलीवुड की मौजूदगी पर खूब आलोचना हो रही है। अब ट्रोलिंग का जवाब देते हुए सैफ अली खान ने कहा कि इससे 'अर्थशॉट प्राइज' और इसके उद्देश्य की ओर ध्यान आकर्षित करने में मदद मिली।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 1:51 PM
Saif Ali Khan: ‘अगर आप चाहें तो...’, प्रिंस विलियम के दौरे के दौरान बॉलीवुड की मौजूदगी पर हो रही ट्रोलिंग पर सैफ अली खान ने किया बचाव
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन तीन दिन की भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान वे 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' के छठे संस्करण में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

Saif Ali Khan: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन हाल ही में 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' के लिए भारत आए थे। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें आलिया भट्ट, सोनम कपूर, श्रेया घोषाल, रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय, निमरत कौर, सचिन तेंदुलकर और धनश्री वर्मा शामिल थीं। बाद में प्रिंस विलियम करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शंस' के ऑफिस पहुंचे, जहां उनके साथ सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद थे।

इन कार्यक्रमों के बाद लोगों की ओर से काफी आलोचना हुई। कई लोगों का कहना था कि इस शाही जोड़े की यात्रा के मुख्य उद्देश्य के बजाय बॉलीवुड को कहीं ज्यादा अहमियत दी गई। अब सैफ अली खान ने इस आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने कहा- "मैंने लोगों की यह शिकायत पढ़ी कि इस नेक काम के लिए 'बॉलीवुड का दखल कुछ ज्यादा ही' था, लेकिन अगर आप भारत में किसी मुद्दे की ओर लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं, तो यह एक बहुत अच्छा तरीका है।"

एक्टर ने कहा कि "हम एक आजाद देश में रहते हैं जहां बहुत से लोग अपनी राय रखते हैं और अक्सर ऐसी बातों को लेकर नकारात्मक नजरिया अपनाया जाता है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आज के समय में लोगों का ध्यान खींचना मुश्किल हो गया है, क्योंकि उनकी जिंदगी में पहले से ही बहुत कुछ चल रहा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें