आज के समय में मुंबई में रहने का मतलब है बहुत किराया देना। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि जिन लोगों के पास शहर में अपना घर है, वे कितने किस्मत वाले हैं। एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने उन सहकर्मियों से जलन होती है जिन्हें किराया नहीं देना पड़ता। उन्होंने कहा कि उनके सहकर्मी, जो उनके बराबर ही सैलरी पाते हैं, वे उनसे कहीं ज्यादा आरामदायक जीवन जीते हैं।
